कीर्ति स्तंभ और विजय स्तम्भ एक ही है या फिर अलग-अलग दो स्तंभ है ?


कीर्ति स्तम्भ

कीर्ति स्तम्भ एक स्तम्भ या मीनार है जो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित है। इसे भगेरवाल जैन व्यापारी जीजाजी कथोड़ ने बारहवीं शताब्दी में बनवाया था। यह २२ मीटर ऊँची है। यह सात मंजिला है। इसमें ५४ चरणों वाली सीढ़ी है। इसमें जैन पन्थ से सम्बन्धित चित्र भरे पड़े हैं।

कीर्तिस्तम्भ, विजय स्तम्भ से भी अधिक पुराना है।

विजय स्तम्भ

विजय स्तम्भ भारत के राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित एक स्तम्भ या टॉवर है। इसे मेवाड़ नरेश राणा कुम्भा ने महमूद खिलजी के नेतृत्व वाली मालवा और गुजरात की सेनाओं पर विजय के स्मारक के रूप में सन् १४४२ और १४४९ के मध्य बनवाया था। यह राजस्थान पुलिस ओर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का प्रतीक चिन्ह है। इसे भारतीय मूर्तिकला का विश्वकोश और हिन्दू देवी देवताओं का अजायबघर कहते हैं। इस इमारत को कीर्तिस्तम्भ से भी जाना जाता है | वास्तुकार :- जैता व उसके पुत्र नापा, पुंजा।

१. कीर्ति स्तम्भ - विकिपीडिया

२. विजय स्तम्भ - विकिपीडिया

कीर्ति स्तम्भ एक स्तम्भ या मीनार है जो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित है। इसे भगेरवाल जैन व्यापारी जीजाजी कथोड़ ने बारहवीं शताब्दी में बनवाया था।

दोनों ही अलग-अलग है पर दोनों ही चित्तौड़गढ़ के किले पर स्थित है

अलग अलग दो स्तम्भ हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वीर_मराठा_योद्धा_महादजी_शिंदे

बौद्ध दर्शन तथा कला का उत्कृष्ट नमूना- कार्ले की गुफाएं

Vithoba of Pandharpur